how to identify duplicate plastic eggs

आज कल कोलकाता के बाजार में नकली अंडों को बेचने की बात सामने आ रही है, विशेषग्यों का मानना है की अंडे चाइना से आ रहे हैं। प्लास्टिक के अंडे खाने से हमारी हेल्थ पर बुरा असर पद सकता है, इसलिए आपको सावधान रहने की जरूरत है, क्युकी नकली अंडे खाने से पेट ख़राब हो सकता है और अनेक प्रकार की बीमारियां हो सकती हैं।

प्लास्टिक के अंडे बिकने की खबर से लोग अंडे खाने से डर रहे हैं। फ़िलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

तो आईये आपको बताते हैं की प्लास्टिक के अंडो और असली अंडो में क्या अंतर है।

1) आपको बता दें की नकली अंडो का छिलका असली अंडो के छिलके से सख्त और खुरदुरा होता हैं और अंदर पतली रबर जैसे कोटिंग होती है।

2) जैसे असली अंडो में चींटियां और मक्खियां लग जाती है, वैसे अगर नकली अंडो को खुला छोड़ दें तो इनमे चींटियां और मक्खियां नहीं लगती।

3) नकली अंडे बॉईल होने के बाद भी पानी में तैरते रहते है।

4) नकली अंडो के छिलके जलाने पे प्लास्टिक जैसी स्मेल आती है, और जलते भी प्लास्टिक जैसे ही है।

5) नकली अंडो के अंदरूनी भाग यानि योक असली अंडो से ज्यादा पीला होता है।

Kya Khayal Hai Aapka??

Similar Posts

Leave a Reply