updated on December 12th, 2020 at 06:17 pm
महेंद्र सिंह धोनी अपने रणनीतियों के साथ-साथ अपनी टीशर्ट के लिए भी जाने जाते हैं। शायद ही आपने गौर किया होगा कि धोनी हमेशा 7 नंबर की टी-शर्ट पहनकर ही मैदान में उतरते हैं। जानिए उनकी टी-शर्ट का नंबर सिर्फ 7 ही क्यों है।
नंबर 7 है लकी
महेंद्र सिंह धोनी की 7 नबंर की टी-शर्ट के पीछे का राज है उनका जन्मदिन। उनके जन्मदिन की तारीक 7-7-1981 से शुरु होती है। धोनी खुद के लिए 7 नंबर को बेहद लकी मानते हैं। क्रिकेट में एंट्री के दौरान से ही धोनी ने अपना लकी नंबर यानी नंबर 7 अपनी जर्सी क लिए चुना।
हर जर्सी पर नंबर 7
टीम इंडिया के उनके वनडे और टी 20 के साथ ही आईपीएल 2017 की जर्सी पर भी नंबर 7 नज़र आता है। 2006 में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज जीतने के बाद धोनी ने अपने लिए हीरे से जड़ा हुआ 7 अंक वाला एक लॉकेट बनवाया था।
बाइक पर भी नंबर 7
धोनी का नंबर 7 का कनेक्शन सिर्फ टी-शर्ट तक ही नहीं है बल्कि धोनी बाइक में भी 7 नंबर जरुर होता है।